1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस की सफलता बनी सपना चौधरी के लिए मुसीबत, लाइव डांस शो के दौरान हुआ कुछ ऐसा...

बिग बॉस की सफलता बनी सपना चौधरी के लिए मुसीबत, लाइव डांस शो के दौरान हुआ कुछ ऐसा...

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 21, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 02:50 pm IST

बिग बॉस 11 से मशहूर हुई हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी का लाइव डांस परफॉर्मेंस देने मध्य प्रदेश के चंबल के मुरैना पहुंची थीं।

SAPNA CHAUDHARY - India TV Hindi
SAPNA CHAUDHARY

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 से मशहूर हुई हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी का लाइव डांस परफॉर्मेंस देने मध्य प्रदेश के चंबल के मुरैना पहुंची थीं। बुधवार को सपना का शो था। दुबै मैरिज गार्डन में यह शो होना था, वहां क्षमता से ज्यादा भीड़ पहुंच गई। जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया तो भीड़ ने खूब हंगामा किया, यहां तक की पत्थरबाजी भी की। पुलिस को बल का प्रयोग करके सपना के शो को ही रोक दिया।

बता दें कि सपना चौधरी ने हाल ही में एक भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी कंगना–2’ के लिए एक गाना शूट किया था। यह फिल्‍म होली के बाद रिलीज होगी। सपना पहले से ही काफी पॉपुलर हैं, और बिग बॉस ने उन्हें काफी मशहूर कर दिया। इसके बाद भोजपुरी फिल्मों में एंट्री करने के बाद सपना और भी ज्यादा मशहूर हो गई हैं। सपना भी भोजपुरी फिल्मों में काम करने के लिए खासा उत्साहित हैं।

सपना ने एक इंटरव्यू में कहा भी था- बिग बॉस के बाद मेरे फैंस और बढ़े है, तो मुझ पर जिम्‍मेवारियां भी बढ़ी हैं.‘बैरी कंगना -2’ के एक शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कंप्‍लीट हो चुकी है और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। इस फिलम में उनके साथ भोजपुरी के मशहूर हीरो रवि किशन और काजल राघवानी और शुभी शर्मा जैसे सितारे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन