1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: सपना चौधरी कोलकाता में शादी में हुई शामिल, बाराती डांस वायरल

Video: सपना चौधरी कोलकाता में शादी में हुई शामिल, बाराती डांस वायरल

 Published : Apr 19, 2019 08:56 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 08:56 pm IST

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस मूव्ज से हमेशा ऑडियंस को अपना दीवाना बना देती हैं। वो ना सिर्फ अच्छी डांसर हैं बल्कि शानदार हरियाणवी सिंगर भी हैं।

 Sapna Choudhary- India TV Hindi
Sapna Choudhary

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस मूव्ज से हमेशा ऑडियंस को अपना दीवाना बना देती हैं। वो ना सिर्फ अच्छी डांसर हैं बल्कि शानदार हरियाणवी सिंगर भी हैं। 'तेरी आंख्या का यो काजल', 'चेतक', 'तेरे ठुमके' जैसे उनके गाने किसी को भी डांस फ्लोर पर आने पर मजबूर कर सकते हैं। हाल ही में सपना कोलकाता एक शादी में शामिल होने गई थी, वहां उन्हें दुल्हन के साथ डांस करते देखा गया। वह अपने गाने 'हट जा ताऊ' पर थिरक रही थीं।

सोशल मीडिया पर सपना के फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके बाद लोग इसे देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यहां तक कि दुल्हन भी सपना के स्टेप्स को मैच करने की कोशिश कर रही है।

देखें, सपना का बाराती डांस...

शादी में सपना ने ग्रीन सूट पहना था और अपने देसी स्टाइल से वह रॉक कर रही थीं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

'बिग बॉस 11' में आने के बाद सपना घर-घर में जानी जाने लगी। 'तेरी आंख्या का यो काजल' का यू ट्यूब में 400 मिनियन व्यूज हैं। वह जल्द हरियाणवी वेब-सीरीज 'चाची राम राम' में नीलम चौधरी के साथ नज़र आएंगी।

Also Read:

आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर संग काम करने के लिए अयान मुखर्जी से की थी रिक्वेस्ट

मलाइका अरोड़ा फिर दिखीं अस्पताल में, तलाक पर बोले अरबाज खान

कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन