1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सनी लियोनी ने लगाए ठुमके

सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सनी लियोनी ने लगाए ठुमके

 Published : Apr 12, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 04:58 pm IST

सनी लियोनी पिछले कुछ दिनों से टिकटॉक पर काफी एक्टिव हो गई हैं और एक के बाद एक कई सारे वीडियोज शेयर कर रही हैं।

सपना चौधरी- सनी लियोनी- India TV Hindi
सपना चौधरी- सनी लियोनी

सनी लियोनी पर चढ़ गया है सपना चौधरी का खुमार, तभी तो सनी लियोनी सपना चौधरी के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। मशहूर हरियाणवी डांस सपना चौधरी के डांस का तो हर कोई दीवना है तभी तो सपना के शो में शामिल होने के लिए उनके फैन्स हजारों खर्च करते हैं। सनी लियोनी भी सपना चौधरी के जादू से नहीं बच पाईं। सनी लियोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी सपना चौधरी के गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर ठुमके लगाते दिख रही हैं। सनी ने ये वीडियो टिकटॉक पर बनाया है जो खूब पसंद किया जा रहा है।

सपना चौधरी और सनी लियोनी दोनों के फैन्स सनी का ये वीडियो शेयर कर रहे हैं। सनी के साथ इस वीडियो में एक लड़की और एक लड़का भी नजर आ रहा है। सनी अक्सर अपने वीडियोज टिकटॉक पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल आप सनी लियोनी का ये डांस वीडियो देखिए जिसमें सनी सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देती दिख रही हैं।

इससे पहले भी वह कई डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

सनी ने हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई है। सनी ने एनिवर्सरी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी बेटी ने उनके लिए केक बनाया था।

सनी और डेनियल ने साल 2011 में लव मैरिज की थी। 

इसे भी पढ़ें-

Tara Sutaria Latest Photos and Videos: जानिए कौन है 'Student Of The Year 2' से डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया

ए.आर रहमान फिल्म '99 songs' से प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर करने जा रहे हैं डेब्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन