1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने से इनकार, पार्टी ने बयान जारी कर दिखाए सबूत

सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने से इनकार, पार्टी ने बयान जारी कर दिखाए सबूत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Mar 24, 2019 05:20 pm IST

हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है। सपना चौधरी ने साफ कह दिया है कि उन्होंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की है और ट्विटर पर भी उनका कोई अकाउंट नहीं है

sapna chaudhary- India TV Hindi
sapna chaudhary

नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है। सपना चौधरी ने साफ कह दिया है कि उन्होंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की है और ट्विटर पर भी उनका कोई अकाउंट नहीं है। उन्होंने मीडिया में आई तस्वीरों को पुराना बताया और कहा कि अभी उनका चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। साथ ही सपना ने कहा, ''भविष्य में भी मेरी कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा नहीं है।'' सपना ने बताया, ''मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हुई हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो पुरानी है। मैं किसी राजनीतिक पार्टी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करूंगी।''

वहीं दूसरी तरफ 23 मार्च को उनके कांग्रेस में शामिल होने के सबूत वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस ने भी बयान जारी करते हुए सबूत दिए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी सपना चौधरी के बयान के बाद दो तस्वीरें जारी की हैं जिनमें सपना के कांग्रेस से जुड़ने का दावा किया जा रहा है। इस पर सपना चौधरी का नाम, पता और कथित तौर पर उनके हस्ताक्षर भी है।

बता दें कि शनिवार को सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आईं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। हाल ही में उन्‍होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत