1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी ने 'गोली चल जावेगी' सॉन्ग पर किया तूफानी डांस, Video देख फैंस हुए क्रेजी

सपना चौधरी ने 'गोली चल जावेगी' सॉन्ग पर किया तूफानी डांस, Video देख फैंस हुए क्रेजी

 Published : Mar 11, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 02:02 pm IST

सपना चौधरी हरियाणा के फेमस गाना 'गोली चल जावेगी' में थिरकती हुई नजर आईं। इस वीडयो को खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से शेयर किया। देखें डांस।

sapna choudhary- India TV Hindi
sapna choudhary Image Source : INSTRAGRAM

सपना चौधरी हमेशा अपने डांस से कोहराम मचा देती हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया में काफी वायरल होते रहते है। ऐसे ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सपना चौधरी डांस कर धमाल मचा रही हैॆ। रेड कलर के सूट में सपना चौधरी हरियाणा के फेमस गाना 'गोली चल जावेगी' में थिरकती हुई नजर आईं। इस वीडयो को खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से शेयर किया।

सपना चौधरी के इस वीडियो में अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके है।  सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को देखने को बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

सपना चौधरी हरियाणी के किसी शहर में ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने में अपने डांस से धमाल मचा देती हैं। हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश, जयपुर और देहरादून में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उनके डांस को देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा था।

वहीं सपना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में भी दस्तक दे चुकी हैं। इसके अलावा बिग बॉस 11 में शिरकत कर देश में काफी फेमस हो चुकी है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन