नई दिल्ली: हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने बेबाक बोलने के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब तो उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। सपना चौधरी के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते है। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह बच्चों के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
Related Stories
सपना चौधरी के फैन पेज में इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसमें सपना कुछ बच्चों के साथ तेरी आंख्या का यो काजल गाने में धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अभी तक इस वीडियो को कई हजार व्यूज मिल चुके है।
सरना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल में ही एक पंजाबी गाना 'अंख दा निशाना' लॉंच किया है। जिसमें सपना ब्लैक कलर की लुंगी में काफी हॉट नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी ओर सपना चौधरी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। सपना नेेआज दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा एक विशाल सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा की सदस्यता ली। दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शिवराज सिंह, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान 2 गैलेंट्री अवॉर्ड विजेता रिटायर्ड डीसीपी एनएन राव ने भी सदस्यता ली। इसके अलावा विवेक भट ने भी भाजपा की सदस्यता ली। विवेक 70℅ दिव्यांग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में विवेक का जिक्र कर चुके हैं।