1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sapna Choudhary Videos: 2018 में छाईं रहीं सपना चौधरी, ये हैं उनकी वायरल वीडियो

Sapna Choudhary Videos: 2018 में छाईं रहीं सपना चौधरी, ये हैं उनकी वायरल वीडियो

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Dec 27, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 03:58 pm IST

साल 2018 में सपना चौधरी छाई रही हैं। उनकी इस साल कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

Sapna Choudhary- India TV Hindi
Sapna Choudhary Image Source : INSTAGRAM

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब वह सिर्फ हरियाणा में नहीं बल्कि पंजाब, भोजपुरी सभी सिनेमा में फेमस हो गई हैं। सपना चौधरी बिग बॉस से देशभर में फेमस हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग भी किए हैं। अब वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट रिलीज हो चुकी है। सपना फिल्मों के साथ-साथ स्टेज शो भी करती रहती हैं। उनके स्टेज शो को देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। सपना चौधरी की 2018 में कई वीडियोज वायरल हुई हैं। तो आइए आपको सपना की इन वीडियोज के बारे में बताते हैं।

सपना चौधरी अपने लटको-झटकों से सभी का दिल जीत देती हैं। सपना चौधरी का गाना 'छोरी से बम का गोला।'

सपना चौधरी का हर गाना सोशल मीडिया पर छा जाता है। सपना का एक गाना मेरा चांद सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। इस गाने में सपना दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। बिग बॉस के बाद सपना चौधरी का पहला हिंदी गाना था।

सपना चौधरी आए दिन स्टेज शो करती रहती हैं। उनके स्टेज शो देखने के लिए कई लोग आते हैं। कुछ शो में सपना के साथ फैन्स भी जमकर नाचने लगते हैं और उनके साथ सपना भी नाच उठती हैं।

सपना अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसी ही उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी जो बहुत वायरल हो गई थी।

सपना चौधरी की डांस की ज्यादातर वीडियो वायरल होती रहती हैं। सपना की एक दिव्यांग युवक के साथ डांस करते हुए वीडियो बहुत वायरल हुई थी।

सपना चौधरी के अपने भाई की शादी पर अर्शी खान के साथ डांस करती नजर आ रही थीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।

Year Ender की बाकि खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Breakups 2018: नेहा कक्कड़-हिमांश कोहली समेत इन सेलिब्रिटीज़ के टूटे दिल

Year Ender 2018: इन पंजाबी गानों ने शादियों से लेकर जिम तक हर जगह मचाया धमाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन