1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेकअप छुड़ाते हुए सारा अली खान का हुआ ये हाल, मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

मेकअप छुड़ाते हुए सारा अली खान का हुआ ये हाल, मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

 Published : Dec 23, 2019 11:03 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 11:13 am IST

सारा अली खान जल्द ही 'आज कल' और 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगी।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान को एक्टिंग के अलावा उनके चुलबुले अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फनी फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटो शेयर की है, जिसमें वो एक में मस्कारा लगाती और दूसरे में आई मेकअप साफ करती नज़र आ रही हैं। काजल हटाते हुए सारा बेहद फनी लग रही हैं। उन्होंने इस फोटो का मज़ेदार कैप्शन भी लिखा है।

सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए एक कविता की तरह मजेदार कैप्शन भी लिखा है। इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक लाखों फैंस इसे लाइक कर चुके हैं। 

66th National Film Awards 2019: आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल समेत इन हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'आज कल' फिल्म में नज़र आएंगी। इसके अलावा वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी काम करती दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन