1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुली नंबर 1' की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची सारा अली खान, शेयर की बीच से तस्वीरें

'कुली नंबर 1' की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची सारा अली खान, शेयर की बीच से तस्वीरें

 Published : Feb 18, 2020 07:36 am IST,  Updated : Feb 18, 2020 07:36 am IST

सारा अली खान गोवा में अपनी अगली फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची हैं।

सारा अली खान, कुली नंबर वन, वरुण धवन- India TV Hindi
'कुली नंबर 1' की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची सारा अली खान

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों गोवा में हैं। अभी 'लव आज कल' की रिलीज को एक हफ्ते भी पूरे नहीं हुए और सारा ने दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सारा अली खान इन दिनों गोवा में हैं। गुवाहाटी में फिल्मफेयर अवॉर्ड शो अटेंड करने के बाद सारा और वरुण ने दिल्ली में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया, इसके तुरंत बाद दोनों गोवा रवाना हो गए। सारा अली खान और वरुण धवन अगले 6 दिनों तक यहां शूटिंग करेंगे। यहां पर वरुण और सारा के बीच रोमांटिक गाना भी फिल्माया जाएगा। 

सारा अली खान ने गोवा से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं-

फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने बताया कि सारा का किरदार गोवा से है, इसलिए फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन गोवा में फिल्माए जाएंगे। यहां पर 'मैं तो रस्ते से जा रहा था...' गाने को रिक्रिएट भी किया जाएगा। ​परेश रावल इस फिल्म में वरुण धवन के पिता का रोल निभाते दिखेंगे। परेश रावल के अलावा इस फिल्म में जॉनी लीवर, शिखा तलसानिया, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और रजत रवैल जैसे सितारे भी इस फिल्म में है। 

क्या बिग बॉस का विनर फिक्स था? कलर्स चैनल ने जारी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

'कुली नंबर 1' मजदूर दिवस पर 1 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक है। 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन