Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 वजह... आखिर क्यों देखनी चाहिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल'

5 वजह... आखिर क्यों देखनी चाहिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल'

Written by: Sonam Kanojia Published : Feb 13, 2020 01:37 pm IST, Updated : Feb 13, 2020 02:03 pm IST

'लव आज कल' को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही है।

Love Aaj Kal Box Office Collection day 1- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। दोनों स्टार्स अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं और दिलचस्प बात ये है कि इनकी फिल्म भी 'प्यार का इकरार करने वाला दिन' यानि वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही है। भले ही ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन ये मूवी यूथ के बीच सुर्खियों में है। 

'लव आज कल' को देखने की कुछ बड़ी वजहें भी हैं, जिन्हें जानकर शायद आप भी थियेटर पहुंच जाएं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद भी लगाई जा रही है।

1. इम्तियाज अली का डायरेक्शन

पहली वजह ये है कि इस मूवी को हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। इम्तियाज ने इससे पहले 'हाईवे', 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार' और 'कॉकटेल' जैसी हिट फिल्में बनाई हैं, जिन्हें अलग कॉन्सेप्ट की वजह से दर्शकों का खूब प्यार मिला। लोग जानते हैं कि इम्तियाज हमेशा कुछ नया और कुछ हटके कहानी लेकर आते हैं तो इस मूवी में भी कुछ अलग देखने को मिलेगा।

इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर हुआ रिलीज

2. 'लव आज कल' (2009) को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

दूसरी वजह ये है कि 'लव आज कल' सीक्वल मूवी है। 'लव आज कल' (2009) में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। दोनों कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की थी और इसकी कहानी दर्शकों के दिल को छू गई थी। इसलिए लोगों में ये उत्सुकता है कि इम्तियाज इस बार मॉर्डन जमाने की कहानी को कैसे पेश करेंगे।

love aaj kal
'लव आज कल' में दीपिका और सैफ

3. लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं गानें

'लव आज कल' के गाने अभी से ही सुपरहिट हो चुके हैं। 'शायद', 'हां मैं गलत' और 'महरमां' गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। ट्रेलर को भले ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन गानें दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

4. पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे सारा और कार्तिक

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आ रहे हैं। दोनों के अफेयर को लेकर खूब चर्चा होती है। सारा ने एक इंटरव्यू में कार्तिक को डेट करने की बात कही थी, जिसके बाद से ही लोग उन्हें साथ में देखना पसंद करते हैं। ऐसे में सारा और कार्तिक के फैंस के लिए ये फिल्म किसी गिफ्ट से कम नहीं है।

5. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही है फिल्म

'लव आज कल' में दो अलग-अलग पीढ़ी की प्रेम कहानी दिखाई गई है। एक 80-90 के दशक पर आधारित है, जिसमें रघु और लीना की कहानी है। दूसरी आज के दौर पर आधारित है, जो वीर और जोई के बीच की कहानी है। खास बात ये है कि इसे वैंलेटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जा रहा है। इसलिए ऑडियंस के बीच इस मूवी को देखने का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले भी देखा गया है कि खास मौकों जैसे होली या दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्में अच्छा कलेक्शन करती हैं।

इस फिल्म में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement