1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान और रणवीर सिंह की स्विट्जरलैंड में मस्ती, 'सिम्बा' की शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी भी मौजूद

सारा अली खान और रणवीर सिंह की स्विट्जरलैंड में मस्ती, 'सिम्बा' की शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी भी मौजूद

 Published : Oct 14, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 03:16 pm IST

सारा अली खान, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी 'सिम्बा' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं। वहां शूटिंग के साथ-साथ सभी घूमने का मजा भी ले रहे हैं।

Sara Ali Khan , Ranveer Singh,  Rohit Shetty- India TV Hindi
Sara Ali Khan , Ranveer Singh,  Rohit Shetty Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सारा अली खान, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी 'सिम्बा' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं। वहां शूटिंग के साथ-साथ सभी घूमने का मजा भी ले रहे हैं।

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित, रणवीर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सारा वहां पैराग्लाइडिंग भी एंजॉय कर रही हैं।

सारा 'सिम्बा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में रणवीर भ्रष्ट पुलिस वाले की भूमिका में हैं। मेकर्स के मुताबिक, सारा के कारण ही रणवीर का कैरेक्टर भ्रष्टाचार से सच्चाई के रास्ते पर आएगा।

'सिम्बा' के अलावा सारा के पास 'केदारनाथ' भी है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। पहले यह सारा की डेब्यू फिल्म होने वाली थी, लेकिन कानूनी मसलों में फंस कर यह फिल्म अटक गई। अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

सारा अपने पापा सैफ अली खान के साथ 'कॉफी विद करण 6' में भी डेब्यू करेंगी। उन्होंने इसकी शूटिंग कर ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन