1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने वरुण धवन की सेल्फी पर किया मजेदार कमेंट

सारा अली खान ने वरुण धवन की सेल्फी पर किया मजेदार कमेंट

 Published : Jun 04, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 11:08 pm IST

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर सारा अली खान मजेदार कमेंट किया है।

varun dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन और सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95/VARUNDVN

सारा अली खान ने 'कुली नंबर 1' के सह-कलाकार वरुण धवन को सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रोल किया। दरअसल वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी शेयर की, जिसमें वह समुंद्र तट पर खड़े हैं और इफेक्ट के माध्यम से रेनबो (इंद्रधनुष) दिखा रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन दिया, "कहानियां सच हैं। सारा ने कमेंट में कहा, "तो आप सच में समुंद्र तट गए थे, मुझे लगा की आप मजाक कर रहे हैं। "

सारा और वरुण फिल्म 'कुली नंबर 1' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी मगर कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। यह 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक है। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है।

वहीं सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन