1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने नहीं किया 'फैंस' और 'स्टार' शब्द का इस्तेमाल, स्टारडम को लेकर कह दी ये बात

सारा अली खान ने नहीं किया 'फैंस' और 'स्टार' शब्द का इस्तेमाल, स्टारडम को लेकर कह दी ये बात

 Written By: IANS
 Published : Dec 28, 2020 08:01 am IST,  Updated : Dec 28, 2020 08:01 am IST

अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इंडस्ट्री के तौर-तरीकों से बचपन से ही वाकिफ हैं, हालांकि वह खुद स्टारडम में यकीन नहीं रखती हैं।

sara ali khan talks about stardom - India TV Hindi
सारा अली खान ने नहीं किया 'फैंस' और 'स्टार' शब्द का इस्तेमाल Image Source : INSTAGRAM: SARAALIKHAN95

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने महज दो साल लंबे करियर में ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध और प्रशंसकों के प्यार से रूबरू हुई हैं। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इंडस्ट्री के तौर-तरीकों से बचपन से ही वाकिफ हैं, हालांकि वह खुद स्टारडम में यकीन नहीं रखती हैं।

आईएएनएस संग हुई बातचीत में सारा ने आईएएनएस को बताया, "मुझे स्टारडम की चाहत नहीं है। अभी तक मैंने फैंस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, स्टार शब्द का उपयोग नहीं किया है। मैं इन सभी चीजों पर यकीन नहीं रखती हूं क्योंकि हर शुक्रवार को यहां सितारों की तकदीरें बदलती रहती हैं।"

अक्षय कुमार, सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग दूसरे दिन भी आगरा में जारी

सारा ने आगे कहा, "मेरे ख्याल से एक आपकी नीयत ही ऐसी चीज है, जो मायने रखती है। आपकी जो नीयत होती है वो मैटर करता है और कहीं न कहीं जो आपकी शिद्दत, पैशन और जुनून होता है वो मैटर करता है। इनके अलावा सारी चीजें बदलती रहती हैं और बदलती रहेंगी।"

अभिनय की बात करें, तो सारा हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आई हैं। इसके अलावा, आने वाले समय में वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ आनंद एल. राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन