1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Sarkar 3’ Movie Preview: जानिए, कैसी है अमिताभ की ‘सरकार 3’

‘Sarkar 3’ Movie Preview: जानिए, कैसी है अमिताभ की ‘सरकार 3’

 Published : May 10, 2017 02:59 pm IST,  Updated : May 10, 2017 03:00 pm IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सरकार 3’ इस शुक्रवार 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

sarkar 3- India TV Hindi
sarkar 3

नई दिल्ली: अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सरकार 3’ इस शुक्रवार 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रामगोपाल वर्मा ने साल 2005 में ‘सरकार’ नाम की एक फिल्म बनाई थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी। साल 2008 में इस फिल्म का सीक्वल ‘सरकार राज’ नाम से आया। अब 9 साल बाद राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सरकार फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म का नाम ‘सरकार 3’ रखा गया है।

फिल्म की कहानी इस बार भी फिल्म के लीड कैरेक्टर सुभाष नागरे यानी कि अमिताभ बच्चन पर ही फोकस है। फिल्म में यामी गौत अन्नू करकरे नाम की एक लड़की के किरदार में हैं, जिसके पिता की मौत हो गई है। अन्नू अपने पिता की मौत का जिम्मेदार सरकार यानी अमिताभ बच्चन को मानती है। सरकार की निजी लड़ाई भी उसके खुद के पोते शिवाजी नागरे यानी अमित साध से चल रही होती है। राजनीतिक उठापटक भी जारी है। सरकार के प्रभुत्व को खतरा होने लगता है। जिसके बाद सरकार अपने सहयोगी गोकुल साटम यानी रोनित रॉय के साथ मिलकर अपने विरोधियों माइकल वाल्या यानी जैकी श्रॉफ और हिंसक राजनीतिज्ञ गोविंद देशपांडे यानी मनोज बाजपेयी से एक डील करता है।

कहानी इन्हीं परिस्थियों के बीच पिरोई गई है। देखना दिलचस्प होगा कि इस डील का क्या होगा? क्या सरकार का जलवा बरकरार रह पाएगा? क्या अन्नू अपने पिता की मौत का बदला ले पाएगी? इन सब बातों का जवाब जानने के लिए आपको सरकार 3 देखना पड़ेगा।

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी, रोनित रॉय, जैकी श्रॉफ, अमित साध और यामी गौतम मुख्य किरदारों में हैं।

12 मई को रिलीज होन वाली इस फिल्म की टक्कर परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ से होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन