1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक.. दो.. तीन.. गाने पर सवाल पूछे जाने पर भड़कीं सरोज खान, कहा...

एक.. दो.. तीन.. गाने पर सवाल पूछे जाने पर भड़कीं सरोज खान, कहा...

 Published : Mar 22, 2018 02:27 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 02:27 pm IST

कथित तौर पर फिल्म 'तेजाब' के निर्माता एन. चंद्रा के साथ मिलकर सरोज खान अपने इस गीत के रीमेक के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही हैं।

सरोज खान- India TV Hindi
सरोज खान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस के नए गाने  'एक दो तीन' पर विवाद शुरू हो गया है। खबर आई है कि ओरिजनल गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान और तेजाब फिल्म के निर्देशक एन चंद्रा इस गाने के रीमेक से खुश नहीं हैं और कानूनी नोटिस भेजने के बारे में विचार कर रहे हैं। इस बारे में जब सरोज खान से पूछा गया तो उन्होंने अपने गाने पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

कथित तौर पर फिल्म 'तेजाब' के निर्माता एन. चंद्रा के साथ मिलकर सरोज खान अपने इस गीत के रीमेक के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही हैं। गीत का रीमेक 'बागी 2' का एक हिस्सा है और यह जैकलिन फर्नाडिस पर फिल्माया गया है। मूल गीत डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था, जिसे सरोज ने कोरियोग्राफ किया था। नया गीत जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके फिल्मांकन की आलोचना हो रही है। गीत के बारे में सरोज खान से पूछे जाने पर उन्होंने बड़े ही रुखे अंदाज में कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी।"

यह पूछे जाने पर किया क्या वह चंद्रा के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही करने की योजना बना रही हैं। इस पर भी उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। यह बात सामने आई है कि गीत के नए संस्करण की शूटिंग के दौरान सरोज, गणेश आचार्य और अहमद खान एक साथ 'बागी 2' के सेट पर पहुंचे थे। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म वर्ष 2016 की फिल्म 'बागी' का सीक्वल है। फिल्म में दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन