बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद वो बीते 20 जून से ही अस्पताल में भर्ती थीं। वहां पर उनका कोरोना वायरस का टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दो दिन बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा था, लेकिन एक्यूट डायबिटीज की वजह से उनकी किडनी में कुछ सीरियस कॉम्प्लिकेशंस के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। सरोज खान को मलाड के अहले सुन्नत कब्रिस्तान में शुक्रवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सरोज खान के बेटे राजू ने अंतिम विधि पूरी की।
'हवा हवाई' से 'डोला रे डोला' तक, सरोज खान ने अपनी कोरियोग्राफी से इन गानों को बनाया यादगार
सरोज खान के परिवार की तरफ से ऑफिशियल बयान आया है। सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने सभी को शुक्रिया कहा है जिन्होंने अपनी संवेदनाओं व्यक्त की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड 19 संकट की वजह से वो प्रेयर मीट नहीं रख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब महामारी की सिचुएशन कंट्रोल हो जाएगी तो हम उनके लिए एक प्रार्थना सभा रखेंगे।
सरोज खान ने बॉलीवुड के कई गाने कोरियोग्राफ किए हैं, लेकिन माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के कई गाने उन्होंने कोरियोग्राफ किये जो सुपरहिट रहे। जैसे 'तेजाब' का 'एक दो तीन...', 'बेटा' का 'धक धक करने लगा...', फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का 'कांटे नहीं कटते ये दिन ये रात', 'चालबाज' का 'हवा हवाई', चांदनी का 'मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं' और 'ओ मेरी चांदनी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'मेहंदी लगाके रखना' और 'जरा सा झूम लूं मैं...' और फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला...'। ऐसे अनगिनत गानों को सरोज खान ने अपनी खूबसूरत कोरियोग्राफी से संवारा है।
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
सरोज खान के जाने से बॉलीवुड सितारे शोक में डूबे हैं। अक्षय कुमार ने सरोज खान के निधन पर दुख जाहिर किया है। अक्षय ने लिखा है सुबह उठकर सबसे बुरी खबर मिली है।
सरोज खान की पसंदीदा स्टूडेंट माधुरी दीक्षित उनके निधन से टूट गई हैं । माधुरी ने लिखा है आज मैंने अपना दोस्त और गुरु खो दिया है।
अमिताभ ने लिखा- हाथ जुड़े हैं, मन अशांत है
अनुपम खेर ने लिखा- आपकी मीठी डांट मिस करूंगा
