1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सतीश कौशिक ने 25 साल बाद बोनी कपूर से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

सतीश कौशिक ने 25 साल बाद बोनी कपूर से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

 Published : Apr 17, 2018 07:19 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 07:19 pm IST

सतीश कौशिक को अपनी हर फिल्म से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ते हुए देखा गया है। उनकी हर फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा हुआ दिखाई देता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक फिल्म की वजह से निर्माता बोनी कपूर से माफी मांगी है।

Satish Kaushik- India TV Hindi
Satish Kaushik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार सतीश कौशिक को अपनी हर फिल्म से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ते हुए देखा गया है। उनकी हर फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा हुआ दिखाई देता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक फिल्म की वजह से निर्माता बोनी कपूर से माफी मांगी है। दरअसल वर्ष 1993 में आई फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ बॉक्स ऑफिस पर पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन अब 25 साल बाद इस फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक ने निर्माता बोनी कपूर से फिल्म के लिए माफी मांगी है।

फिल्म में बोनी की पत्नी श्रीदेवी और भाई अनिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और सतीश ने पहली बार निर्देशन किया था। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री को श्रद्धांजलि भी दी जिनका फरवरी में निधन हो गया। फिल्म के आज 25 वर्ष पूरा होने पर अभिनेता ने ट्विटर पर निर्माता से माफी मांगी। फिल्म रिलीज होने के बाद इसके निर्माता दिवालिया हो गए थे।

सतीश ने लिखा, “हां, 25 वर्ष पहले इसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था लेकिन यह फिल्म मेरी पहली कृति है और हमेशा दिल के करीब रहेगी। श्रीदेवी को याद करते हुए जो हमेशा जिंदा रहेंगी तथा बोनी कपूर से माफी चाहूंगा जिन्होंने मुझे ब्रेक दिया था लेकिन फिल्म के बाद वह टूट गए थे। रूप की रानी चोरों के राजा का 25 वर्ष पूरा होने पर अनिल कपूर, जावेद अख्तर, अनुपम खेर को बधाई।“ उन्होंने फिल्म के पोस्टर भी शेयर किए जिसमें अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ ने भी भूमिका निभाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन