1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ कर रही है अच्छा कलेक्शन, जानिए अब तक की कुल कमाई

Box Office Collection: आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ कर रही है अच्छा कलेक्शन, जानिए अब तक की कुल कमाई

 Published : Oct 22, 2017 06:30 pm IST,  Updated : Oct 22, 2017 06:32 pm IST

अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

SECRET SUPERSTAR- India TV Hindi
SECRET SUPERSTAR Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खासकर मेट्रो शहर और मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म काफी लोग देख रहे हैं। फिल्म दीवाली के दिन रिलीज हुई थी, और उस दिन फिल्म ने 4.80 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म ने लगभग दोगुनी कमाई करते हुए 9.30 करोड़ का बिजनेस किया। अब तीसरे दिन फिल्म ने 8.65 करोड़ का बिजनेस किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए फिल्म के तीनों दिन के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है।

सीक्रेट सुपरस्टार आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म है, जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में जायरा वसीम लीड रोल में हैं, साथ में मेहर विज ने जायरा की अम्मी का किरदार निभाया है। जायरा इससे पहले अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में पहलवानी करती नजर आई थीं। उस फिल्म में जायरा ने गीता फोगाट के बचपन का रोल प्ले किया था। दंगल के लिए जायरा को सह अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन