नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सोनाटा' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि मुख्यधारा सिनेमा के जरिए परिवर्तन दिखाया जाना चाहिए क्योंकि यह संचार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शबाना ने कहा, "फिल्में संचार का महत्वपूर्ण माध्यम है और मुझे लगता है कि समाज में अगर परिवर्तन होता है तो मुख्यधारा सिनेमा का काफी असर पड़ता है क्योंकि अगर आप केवल समानांतर सिनेमा या स्वतंत्र सिनेमा के भीतर अलग-अलग किरदारों के बारे में बात कर रहे हैं तो आप पहले ही बदलाव का प्रचारक हैं।"
- करण जौहर ने शेयर की अपने बच्चों की नर्सरी की तस्वीरें, गौरी खान ने किया डिजाइन
- दीपक तिजोरी को पत्नी ने निकाला घर से, तलाक मांगने पर चौंकाने वाला सच आया सामने
- Movie Review: सुस्त कहानी, चुस्त एक्शन सीन और तापसी का दमदार अभिनय से सजी है 'नाम शबाना'
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यधारा सिनेमा में महिलाओं की समानता पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। पद्मश्री पुरस्कार विजेता इस बात से खुश हैं कि बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेत्रियां यह कदम उठा रही हैं। उन्होनें कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि आज की शीर्ष अभिनेत्रियां इसे गंभीरता से ले रही हैं और वह इस पर काम करने के लिए तैयार हैं, जो महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है।"
विद्या बालन, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान जैसी बॉलीवुड अभिनेताओं की प्रशंसा करते हुए शबाना ने कहा कि ये सभी महिला सशक्तिकरण के लिए योगदान दे रहे हैं। शबाना की फिल्म 'सोनाटा' 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है।