नई दिल्ली: IPL 2018 शुरु हो चुका है, इसी के साथ दर्शकों में भी इसके लिए काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपना पहला मुबाकला किया। यह होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला गया था। इस दौरान शाहरुख खान खुद अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर किंग खान के साथ उनकी लाडली बेटी सुहाना भी मौजूद थीं। वहीं इन दोनों के अलावा अभिनेता संजय कपूर भी बेटी शनाया और पत्नी महीप के साथ दिखे। लेकिन यहां इतने सितारे होने के बावजूद सभी की नजरें सिर्फ शाहरुख की बेटी सुहाना पर टिकी रहीं। इस मैच के दौरान सुहाना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Related Stories
इन तस्वीरों में सुहाना का एक अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सुहाना IPL मैच में अपने पापा की टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंची हैं। लेकिन हर साल सुहाना का लुक पहले से बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आया। इस बार सुहाना से अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना दिया है। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत के बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैं, लेकिन डेब्यू से पहले ही सुहाना की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।
कुछ वक्त पहले ही गौरी खान ने इस बात खुलासा किया था कि सुहाना इन दिनों एक मौगजीन के लिए फोटोशूट करवा रही हैं। हालांकि किंग खान से जब भी उनके डेब्यू के बारे में सवाल किए जाते हैं तो वह हमेशा ही इसे टाल देते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों सुहाना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।




