1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फेसबुक पर तलाक लेने की मंजूरी

अमेरिका में फेसबुक पर तलाक लेने की मंजूरी

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 10:14 am IST,  Updated : Apr 08, 2015 10:18 am IST

न्यू यॉर्क: अमेरिका के मैनहैटन कोर्ट के एक जज ने पति से संपर्क करने के प्रयास में नाकाम रही ब्रुकलिन की एक नर्स को फेसबुक के जरिए अपने पति को तलाक के दस्तावेज भेजने की

- India TV Hindi

न्यू यॉर्क: अमेरिका के मैनहैटन कोर्ट के एक जज ने पति से संपर्क करने के प्रयास में नाकाम रही ब्रुकलिन की एक नर्स को फेसबुक के जरिए अपने पति को तलाक के दस्तावेज भेजने की मंजूरी दी है।

टाइम मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनहैटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मैथ्यू कूपर ने हाल में अपने फैसले में महिला को फेसबुक के जरिए पति को तलाक का समन भेजने की मंजूरी दी थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह फैसला अन्य लोगों के लिए कानूनी मिसाल बनेगा या नहीं।

एल्लानोरा बेदू (26) नाम की महिला का विक्टर सेना ब्लड-जराकू से साल 2009 में एक सादे समारोह में विवाह हुआ था। बाद में उसने घानी की परंपरा के अनुसार विवाह से मना कर दिया, जिसका उसने पत्नी से वादा किया था। इसके बाद उसने किसी को बताए बिना अपार्टमेंट छोड़ दिया।

हालांकि इस दौरान फेसबुक पर वह समय-समय पर पत्नी से संपर्क में रहा। न्यायालय में दाखिल याचिका में कहा गया है कि ब्लड-जराकू कोई काम नहीं करता। उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही रहने का कोई स्थायी ठिकाना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश