1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने गौरी को कहा परफेक्ट वाइफ, शेयर की मालदीव की छुट्टियों की तस्वीर

शाहरुख खान ने गौरी को कहा परफेक्ट वाइफ, शेयर की मालदीव की छुट्टियों की तस्वीर

 Published : Jul 22, 2019 08:09 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 08:09 pm IST

शाहरुख खान और गौरी दोनों ने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं।

शाहरुख खान - India TV Hindi
शाहरुख खान  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: इस समय मालदीव में छुट्टियां बिता रहीं सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपने तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। गौरी ने रविवार शाम ट्विटर पर अपने तीन बच्चों की एक तस्वीर शेयर की। 

एक जेटबोट पर ली गई छवि में, सुहाना एक काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि आर्यन ने मैचिंग टी-शर्ट पहनी है। अबराम अपने बड़े भाई बहन को एक सफेद और नीले रंग की प्रिंटेड टी-शर्ट में कंपनी देते दिखाई दे रहे हैं।

सुहाना और अबराम को कैमरे में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता हैं, वहीं आर्यन साइड लुक देते दिखाई दे रहे हैं।

गौरी ने इमेज के कैप्शन में लिखा, "माए थ्री लिटिल हार्ट्स।"

शाहरुख खान ने भी बच्चों और वाइफ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर के साथ शाहरुख खान ने गौरी को परफेक्ट वाइफ कहा है।

1991 में शाहरुख ने गौरी से शादी की थी। उन्होंने 1997 में उनके बेटे आर्यन का जन्म हुआ था और वर्ष 2000 में उनकी बेटी सुहाना का। 2013 में एक सरोगेट मां के माध्यम से वे एक तीसरे बच्चे अबराम के माता-पिता बने।

ये भी पढ़ें-

चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई, इन सितारों ने भी किए ट्वीट

'कबीर सिंह' के एक महीने पूरे होते ही कियारा आडवाणी खोले फिल्म से जुड़े कई राज़, शूटिंग के वक्त हो गई थी इमोशनल

सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि ये फेमस एक्ट्रेस भी स्मोकिंग की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन