साल की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स-ड्रामा, तूफ़ान को आज अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं जिसमें फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत अजीज अली - द बॉक्सर की कहानी दिखाई गई है जो डोंगरी से बॉक्सिंग रिंग तक लड़ने के जुनून और प्यार के मजबूत समर्थन के साथ दिलचस्प सफ़र तय करता है।
Related Stories
Toofan Movie Review: 'अज्जू भाई' से 'अजीज अली' बनने तक का सफर, बॉक्सर बनकर छा गए फरहान अख्तर
केवल दर्शक ही नहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी फिल्म से काफी प्रभावित हैं। शाहरुख ने अपने ट्विटर पर अभिनेता परेश रावल, फरहान अख्तर और निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा पर प्यार बरसाया है।
देखिए शाहरुख खान का ट्वीट
फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक शाह और हुसैन दलाल मुख्य भूमिका में हैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है।
Toofan Twitter Reaction: फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को देखने के बाद लोगों का आया ये रिएक्शन
"तूफ़ान" को अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। तूफान का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स ने किया है।