1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'तूफ़ान' के प्रीमियर से पहले फिल्म का जबरदस्त टाइटल ट्रैक 'गहरे अंधेरे' रिलीज़, जावेद अख्तर ने लिखा है गाना

'तूफ़ान' के प्रीमियर से पहले फिल्म का जबरदस्त टाइटल ट्रैक 'गहरे अंधेरे' रिलीज़, जावेद अख्तर ने लिखा है गाना

 Published : Jul 15, 2021 05:24 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 05:27 pm IST

'गहरे अंधेरे' जावेद अख्तर द्वारा लिखित और डेनियल लोज़िंस्की द्वारा रचित है जिसे गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने अपनी आवाज़ दी है।

toofaan- India TV Hindi
 टाइटल ट्रैक 'गहरे अंधेरे' रिलीज़ Image Source : YOUTUBVE SCREENGRAB

एक तरफ़ हम तूफान के वर्ल्ड प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही फरहान अख्तर ने एक और सरप्राइज अपने फैंस को दिया है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने एक परफ़ेक्ट जिम प्लेलिस्ट के लिए एक अन्य "तूफानी" साउंडट्रैक रिलीज़ कर दिया है। सोलफुल गीत 'गहरे अंधेरे' जावेद अख्तर द्वारा लिखित और डेनियल लोज़िंस्की द्वारा रचित है जिसे बेहद प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने में एक दर्दनाक और असंभव सफ़र दिखाया गया है। 

यहां देखें गाना-

'तूफान' को लेकर उत्साहित फरहान अख्तर ने खोला राज, बताया क्यों नहीं किया सालों से फिल्म डायरेक्शन

यह फ़िल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है और एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर) और ROMP पिक्चर्स (राकेश ओमप्रकाश मेहरा) द्वारा निर्मित है। तूफ़ान में फरहान अख्तर के साथ मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज मुख्य भूमिका में हैं। 

फरहान अख्तर ने 2001 में ‘‘दिल चाहता है’’ से निर्देशन में कदम रखा था और उसे बाद ऋतिक रोशन के साथ 2004 में ‘‘लक्ष्य’’ और 2006 में शाहरुख खान अभिनीत ‘‘डॉन’’ का निर्देशन किया था। निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 2011 में आयी ‘‘डॉन 2’’ थी।  ‘‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’’, ‘‘भाग मिल्खा भाग’’, ‘‘दिल धड़कने दो’’ और ‘‘द स्काई इज पिंक’’ जैसी फिल्मों में अभिनय से चर्चा में आए फरहान अख्तर ने कहा, ‘‘काफी हद तक यह सच है कि मेरे अंदर का निर्देशक चुप बैठ गया है क्योंकि मुझे दिलचस्प भूमिकाएं मिलने लगी। इतने वर्षों में मुझे जो काम करने को मिला उसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। जब चीजे आपके मुताबिक चलती हैं तो न कहना मुश्किल हो जाता है।’’

फरहान अख्तर की 'तूफान' का नया गाना 'स्टार है तू' रिलीज, जबरदस्त दिखी मृणाल के साथ केमिस्ट्री

अभिनेता अपनी नयी फिल्म ‘‘तूफान’’ को लेकर उत्साहित हैं जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभायी है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘‘तूफान’’ अजीज अली उर्फ अज्जू भाई के अपराधी से राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनने की कहानी है। अख्तर और मेहरा ने इससे पहले 2013 में ‘‘भाग मिल्खा भाग’’ में एक साथ काम किया था। 

फरहान अख्तर ने फैंस को दिया 'तूफानी' सरप्राइज, तूफ़ान का म्यूजिक एल्बम किया रिलीज़

'तूफ़ान' भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन