1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मकर सक्रांती के मौके पर शाहरुख खान ला रहे हैं फैंस के लिए नया गाना

मकर सक्रांती के मौके पर शाहरुख खान ला रहे हैं फैंस के लिए नया गाना

 Published : Jan 09, 2017 04:50 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 04:50 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके ट्रेलर के बाद फिल्म के 2 गाने भी रिलीज किए जा चुके है। इसके दोनों ही गानों ‘लैला’ और ‘ओ ज़ालिमा’ को खूब पसंद किया जा रहा है।...

shah rukh - India TV Hindi
shah rukh

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रईसको लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके ट्रेलर के बाद फिल्म के 2 गाने भी रिलीज किए जा चुके है। इसके दोनों ही गानों ‘लैला’ और ‘ओ ज़ालिमा’ को खूब पसंद किया जा रहा है। अब इसकी तीसरा गाना भी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह नया गाना मकर संक्रांति के मौके पर जारी किया जाएगा। 'रईस' का यह गाना इसी त्यौहार पर आधारित है।

इसे भी पढ़े:-

'उड़ी उड़ी..' गाना शाहरुख खान का पहला गुजराती गाना है वह पहली बार किसी गुजराती गाने में नजर आएंगे, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है क्योंकि मकर संक्रांति में आने में महज एक सप्ताह ही बाकी है। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। शाहरुख खान को मकर संक्रांति पर समर्पित गाने 'उड़ी उड़ी..' में देखना दिलचस्प होगा।

इस गाने को फिल्म मेकर्स ने खास संक्राति के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है। इस गाने में मकर संक्राति में होने वाली पतंगबाजी दिखाई गई है। मकर संक्रांति के दिन में देशभर में पतंगबाजी की जाती है खासकर गुजरात की पंतगबाजी तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन