1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग पूरी की

शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग पूरी की

 Published : Apr 13, 2019 12:01 am IST,  Updated : Apr 13, 2019 12:01 am IST

'कबीर सिंह' तेलुगू की हिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रिमेक है, जिसमें विजय देवेराकोंडा और शालिनी पांडेय मुख्य किरदार में थे।

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के दृश्यों को मुंबई, उत्तराखंड और दिल्ली में फिल्माया गया है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभा रही कियारा आडवाणी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर रैप-अप पार्टी की तस्वीर साझा की।

एक तस्वीर में टीम के सदस्य समुद्र के तट पर केक काटते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का टीजर जारी होते ही शाहिद के प्रशंसकों और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से उनका ट्विटर अकाउंट भर गया। प्रशंसकों ने शाहिद के लुक की तारीफ की।

shahid
shahid

'कबीर सिंह' तेलुगू की हिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रिमेक है, जिसमें विजय देवेराकोंडा और शालिनी पांडेय मुख्य किरदार में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन