1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पांच सालों में पहली बार शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के लिए बनाया खाना, पत्नी ने कही ये बात

पांच सालों में पहली बार शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के लिए बनाया खाना, पत्नी ने कही ये बात

 Published : Jun 12, 2020 06:45 am IST,  Updated : Jun 12, 2020 06:45 am IST

मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि शाहिद ने उनके लिए पांच सालों में पहली बार पास्ता बनाया है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत- India TV Hindi
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत Image Source : INSTAGRAM: @MIRA.KAPOOR

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियां घर पर ही रह रही हैं। एक्टर शाहिद कपूर भी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान वो समय का सदुपयोग करते हुए खाना बनाना भी सीख रहे हैं। अरे ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि खुद उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के लिए पांच साल में पहली बार खाना बनाया है। मीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पास्ता की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 5 साल में पहली बार मेरे पति ने मेरे लिए खाना बनाया है। ये अभी तक का सबसे बेस्ट पास्ता मैंने खाया है।'

शाहिद ने मीरा के लिए बनाया पास्ता
Image Source : INSTAGRAMशाहिद ने मीरा के लिए बनाया पास्ता

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर सिंह में दिखाई दिए थे। उनके साथ कियारा आडवाणी भी नज़र आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। 

अब वो जर्सी फिल्म में नज़र आएंगे। लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सब रोक दिया गया। 'जर्सी' इसी नाम की साल 2019 में आई तेलुगू हिट की हिंदी रीमेक है। यह कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली, लेकिन असफल क्रिकेटर के बारे में है, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए उम्र के तीसवें पड़ाव में भारत के लिए क्रिकेट खेलने का फैसला करता है।

वहीं शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर ही अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'जर्सी' के अलावा वह किसी एक्शन फिल्म में भी दिखाई देंगे। शाहिद ने साल 2003 में 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन