1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रौशन को पछाड़कर ‘सबसे सेक्सी एशियाई शख्स’ बनें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर

ऋतिक रौशन को पछाड़कर ‘सबसे सेक्सी एशियाई शख्स’ बनें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर

 Published : Dec 13, 2017 10:40 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 10:40 pm IST

शाहिद ने इस पोल में बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन और ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक जायन मलिक को मात दी।

shahid kapoor - India TV Hindi
shahid kapoor

लंदन: ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ के सालाना पोल में आज बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को दुनिया में ‘‘सबसे सेक्सी एशियाई शख्स’’ के तौर पर चुना गया है।

हाल में पुरस्कार से सम्मानित ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में दमदार अभिनय के लिए सराहे गए 36 साल के शाहिद ने इस पोल में बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन और ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक जायन मलिक को मात दी। हृतिक लगातार तीन साल से इस पोल में दूसरे पायदान पर आ रहे हैं जबकि पिछले साल के विजेता जायन इस साल तीसरे पायदान पर रहे।

शाहिद ने अखबार को बताया, ‘‘मुझे वोट देने वालों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं यह टैग मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सेक्सी का मतलब सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं है, बल्कि यह जिंदगी के मानसिक पहलुओं से भी जुड़ा है। यह उन सभी प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने मुझे प्यार दिया और मेरा समर्थन किया ।’’

दुनिया भर के प्रशंसकों से मिले वोट के आधार पर यह सालाना सूची जारी की जाती है। शाहिद की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ विवादों में घिरी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन