1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ यूरोप में मना रहे हैं छुट्टियां, देखें Photos

शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ यूरोप में मना रहे हैं छुट्टियां, देखें Photos

 Published : Apr 20, 2019 11:01 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 11:04 pm IST

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि हॉलिडे पर वो अपने बच्चों मीशा और ज़ैन को साथ नहीं लाए हैं।

Shahid Kapoor, Mira Rajput spain holiday pictures- India TV Hindi
Shahid Kapoor, Mira Rajput spain holiday pictures Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि हॉलिडे पर वो अपने बच्चों मीशा और ज़ैन को साथ नहीं लाए हैं। मीरा लगातार इस वकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। साथ ही शाहिद ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीरा संग तस्वीर शेयर की है। कुछ तस्वीरों में शाहिद-मीरा के साथ कुछ और लोग भी नज़र आ रहे हैं। वो उनके दोस्त या परिवार के सदस्य हो सकते हैं।

Mira Rajput Instagram Story
Mira Rajput Instagram Story

Shahid Kapoor Instagram Story
Shahid Kapoor Instagram Story

Mira Rajput Instagram Story
Mira Rajput Instagram Story

Mira Rajput Instagram Story
Mira Rajput Instagram Story

शाहिद ने हाल ही में तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। फिल्मों में बिजी होने के कारण शाहिद पत्नी मीरा को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे इसलिए शूटिंग खत्म होते ही वह मीरा को लेकर हॉलिडे पर निकल गए।

शाहिद और मीरा ने जुलाई 2015 में शादी की थी। 2016 में उनकी बेटी मीशा और 2018 में बेटे ज़ैन का जन्म हुआ था।

शाहिद और मीरा अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Also Read:

आलिया भट्ट ने बताया संजय लीला भंसाली ने कलंक पर कैसे किया रिएक्ट

मेंटल है क्या विवाद: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

ऋतिक रोशन ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, एक्स वाइफ सुजैन खान ने किया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन