1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जर्सी' फिल्म के सेट को मिस कर रहे हैं शाहिद कपूर, अपने लुक की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

'जर्सी' फिल्म के सेट को मिस कर रहे हैं शाहिद कपूर, अपने लुक की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

 Published : May 11, 2020 02:51 pm IST,  Updated : May 11, 2020 02:54 pm IST

इस मूवी में शाहिद क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। लॉकडाउन से पहले वो इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

shahid kapoor- India TV Hindi
जर्सी फिल्म के सेट को मिस कर रहे हैं शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM: @SHAHIDKAPOOR
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश की रफ्तार थम गई है। फिल्मों की रिलीज से लेकर शूटिंग तक रोक दी गई है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग मूवी 'जर्सी' की शूटिंग को मिस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। निर्देशक गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जर्सी', इसी नाम के तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है।
 
शाहिद कपूर इस तस्वीर में बैट और हेलमेट के सथ नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जर्सी सेट.. मैं बहुत मिस कर रहा हूं।' इस मूवी में शाहिद क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे।
 
बता दें कि चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रहे शाहिद ने ट्वीट किया था, "जैसा कि अभी जो वक्त चल रहा है, उसके मद्देनजर यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार वह सबकुछ करें, जिससे कि यह वायरस न फैले। टीम हैशटैगजर्सी शूट को रद्द कर रहा है, जिससे कि सभी यूनिट के सदस्य अपने घरों में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहें। जिम्मेदार बनें, सुरक्षित रहें।"
 
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वो घर में ही रहें और सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। लॉकडाउन से पहले शाहिद इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जो बीच में ही रोकनी पड़ गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन