1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को प्रेगनेंसी की वजह से हो रही है ये दिक्कत, क्या करें क्या ना करें?

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को प्रेगनेंसी की वजह से हो रही है ये दिक्कत, क्या करें क्या ना करें?

 Published : May 16, 2018 04:51 pm IST,  Updated : May 16, 2018 04:51 pm IST

मीरा की बड़ी बेटी मीशा अभी डेढ़ साल की है, वो अब बड़ी बहन बनने जा रही है। शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी।

शाहिद-मीरा- India TV Hindi
शाहिद-मीरा Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत प्रेगनेंट हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। सोनम के रिसेप्शन में भी शाहिद के साथ प्रेगनेंट मीरा पहुंची थीं। अब मीरा राजपूत को प्रेगनेंसी की वजह से ऐसी दिक्कत हो रही है कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा वो करें क्या?

उन्होंने बताया कि बेबी बंप की वजह से उनके कपड़े फिट नहीं हो रहे हैं और उन्हें ढीले कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। मीरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा है कि ‘ये बहुत अजीब है, जब आपकी जींस आपको फिट नहीं होती और मैटरनिटी जींस बहुत बड़ी होती है।

शाहिद-मीरा
Image Source : PTIशाहिद-मीरा

सोनम कपूर के रिसेप्श में भी मीरा ढीली ढाली ड्रेस पहनी नजर आई थीं। मीरा की बड़ी बेटी मीशा अभी डेढ़ साल की है, वो अब बड़ी बहन बनने जा रही है। शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी।

शाहिद-मीरा
Image Source : PTIशाहिद-मीरा

फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे। जल्द ही वो श्रद्धा कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' में अभिनय करते दिखेंगे। यह पहला मौका होगा जब शाहिद और श्रद्धा साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन