1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस सवाल पर भड़क पड़ीं सोनम कपूर, बोलीं- "शाहिद कपूर से क्यों नहीं पूछा"

इस सवाल पर भड़क पड़ीं सोनम कपूर, बोलीं- "शाहिद कपूर से क्यों नहीं पूछा"

 Published : Apr 28, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 04:40 pm IST

सोनम कपूर  इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कपूर खानदान में जोर-शोर से उनकी शादी की तैयारियां की जा रही है। अक्सर बॉलीवुड में देखा गया है कि अभिनेत्रियां शादी के बाद या तो अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लेती हैं, या फिर वह इंडस्ट्री से दूरियां ही बना लेती हैं। अब सोनम से भी इसे लेकर जब सवाल किया गया तो वह बुरी तरह से भड़क पड़ीं। इसके बाद उन्होंने एक जवाब भी दे डाला।

Shahid Sonam- India TV Hindi
Shahid Sonam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कपूर खानदान में जोर-शोर से उनकी शादी की तैयारियां की जा रही है। खबरों के मुताबिक सोनम अगले ही महीने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अक्सर बॉलीवुड में देखा गया है कि अभिनेत्रियां शादी के बाद या तो अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लेती हैं, या फिर वह इंडस्ट्री से दूरियां ही बना लेती हैं। अब सोनम से भी इसे लेकर जब सवाल किया गया तो वह बुरी तरह से भड़क पड़ीं। इसके बाद उन्होंने एक जवाब भी दे डाला।

सोनम ने गुस्से में कहा कि, क्यों हमेशा महिलाओं से ही इस तरह के सवाल किए जाते। शाहिद कपूर का उदाहरण देते हुए उन्होंने आगे कहा, जब शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की थी तो उनसे क्यों नहीं पूछा कि वह शादी के बाद करेंगे या नहीं? सोनम ने कहा कि वह इस तरह की मानसिकता से ऊब गई हैं और चाहती हैं कि लोग अपनी सोच को बदले।

उन्होंने यहां यह भी कहा कि उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' इस पर बिल्कुल सटीक साबित होगी। गौरतलब है कि सोनम के साथ इस फिल्म करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस फिल्म से करीना 2 साल के बाद एक बार फिर से वापसी कर रही हैं। तैमूर के जन्म के बाद यह करीना की पहली फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन