1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में क्रिकेटर के किरदार में आएंगे नजर, शुरू की तैयारी

शाहिद कपूर 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में क्रिकेटर के किरदार में आएंगे नजर, शुरू की तैयारी

 Published : Nov 01, 2019 10:42 am IST,  Updated : Nov 01, 2019 10:44 am IST

शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म में शाहिद क्रिकेटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Shahid kapoor begin prep for jersey hindi remake- India TV Hindi
शाहिद कपूर ने शुरू की जर्सी के हिंदी रीमेक की तैयारी। Image Source : INSTAGRAM

'कबीर सिंह' से सभी का दिल जीतने के बाद शाहिद कपूर जल्द ही नई फिल्म के साथ लौट रहे हैं। वह तेलगु फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- शाहिद कपूर ने तेलगु फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में क्रिकेटर के किरदार की तैयारियां शुरू दी है। फिल्म के हिंदी वर्जन को गौतम तिंनानुरि डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने जर्सी के तेलगु वर्जन को डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।

आपको बता दें 'जर्सी' रणजी प्लेयर अर्जुन नाम के लड़के की कहानी है। जो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखता है। इस सपने को पूरा करने के लिए उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाती नजर आईं थी। कबीर सिंह लोगों को बहुत पसंद आई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन