1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे ज़ैन की क्यूट फोटो

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे ज़ैन की क्यूट फोटो

 Published : Jul 13, 2019 07:35 am IST,  Updated : Jul 13, 2019 07:35 am IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटे ज़ैन की सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है।

Zain kapoor- India TV Hindi
Zain kapoor Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत(Mira Rajput) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।वह आए दिन अपने बच्चों, पति शाहिद के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।इस बार उन्होंने बेटे ज़ैन की बहुत ही क्यूट फोटो शेयर की है। फोटो में ज़ैन कैमरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए मीरा ने लिखा- मम्मा आपको यह मिल गया। #babybear #zizou। कैप्शन से समझ आ रहा है कि मीरा बेटे ज़ैन को घर पर zizou बुलाती हैं।

ज़ैन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद से ही वायरल हो गई। इस फोटो पर लाइक्स, कमेंट आना शुरू हो गए। शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजी ने भी इस फोटो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- मेरी जान बाबूशा।

कुछ दिन पहले मीरा ने बेटी मीशा के साथ फोटो शेयर की थी। उस फोटो में  मीरा और मीशा दोनों ही सेम कलर के ट्रेडिशनल कपड़े पहनीं नजर आ रही थीं। मीरा और मीशा दोनों ही पिंक और ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

शाहिद कपूर की बात करें तो 'कबीर सिंह' में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आई हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। यह 2017 में आई तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है।

Also Read:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

दिशा पाटनी ने बैकफ्लिप करते हुए वीडियो किया शेयर, कहा- कम से कम डर खत्म हुआ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन