मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने सोमवार को अपनी पत्नी मीरा राजपूत को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया। 'हैदर' अभिनेता ने अपनी शादी की फोटो में से एक रोमांटिक फोटो शेयर की जो उससे पहले किसी ने भी नहीं देखी थी। शाहिद (34) ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी वाइफ।"
इस तस्वीर में वह पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें मीरा, शाहिद को थामे और मुस्कुराते नजर आ रही हैं। शाहिद-मीरा इस साल सात जुलाई को परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के बाद से ही दोनों कई बार साथ जिम जाते देखे गए हैं। पिछले महीने दोनों लक्मे फैशन वीक विंटर-फेस्टिव, 2015 में एक-दूसरे का हाथ थामे लोगों के सामने आए।
शाहिद-मीरा अपने हनीमून के लिए लंदन गए थे और वहां पर भी दोनों ने किछ सेल्फि ले थी जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
