1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की अगली फिल्म 'जीरो' में ऐसा होगा उनका लुक, खा गए न झटका! देखें, टीजर

शाहरुख की अगली फिल्म 'जीरो' में ऐसा होगा उनका लुक, खा गए न झटका! देखें, टीजर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 06:27 pm IST

शाहरुख खान को इस रूप में देखकर आपको शायद यकीन ही न हो। देखिए, शाहरुख की अगली फिल्म का टीजर...

Shahrukh Khan ZERO- India TV Hindi
Shahrukh Khan ZERO

मुंबई: शाहरुख खान की अगली फिल्म के नाम को लेकर पिछले कुछ महीनों से चला आ रहा सस्पेंस पर से आखिरकार नए साल के पहले दिन ही पर्दा उठ गया। शाहरुख की इस फिल्म का नाम 'जीरो' होगा। खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन 'तनु वेड्स मनु' फेम आनंद एल. राय कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले कई महीनों से चल रही है।

शाहरुख ने इस फिल्म का टाइटल ट्विटर पर अनाउंस किया। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। फिल्म का नाम अनाउंस होने से पहले किंग खान के फैंस ने ट्विटर पर 'AAJ 5BAJE SRK' को ट्रेंड करा दिया था। इस फिल्म के नाम की चर्चा काफी समय से चल रही थी। इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल भी पूरा हो गया लेकिन इसके नाम पर कोई फैसला नहीं हो पाया था। इस फिल्म को 'पागल', 'आशिक', 'शायर', 'मक्कार', 'कमजर्फ', 'मेंटल', 'दिलदार', 'खोटा' समेत कई नाम दिए जा रहे थे। लेकिन आखिरकार शाहरुख ने फिल्म का नाम 'जीरो' अनाउंस कर रहस्य से पर्दा उठा दिया।

फिल्म के नाम के साथ ही शाहरुख ने इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया है। इस विडीयो में ही वे तमाम नाम सुझाए गए हैं जिनके बारे में हमने आपको अभी बताया। इस टीजर में आखिर में छोटी हाइट वाले शाहरुख खान की एंट्री होती है। इस टीजर में जमकर डांस करते हुए शाहरुख आखिर में कहते हैं, 'हम जिसके पीछे लग जाते हैं, लाइफ बना देते हैं'। जाहिर सी बात है, शाहरुख यहां ‘0’ की बात कर रहे हैं। यहां देखें फिल्म का टीजर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन