1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिसेप्शन में जब शाहरुख खान ने विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से लगवाए 'ठुमके'

रिसेप्शन में जब शाहरुख खान ने विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से लगवाए 'ठुमके'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 27, 2017 10:34 am IST,  Updated : Dec 27, 2017 10:34 am IST

रिसेप्शन में राजनीति, क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन बेहद ही खास और शानदार रहा।

शाहरुख खान और अनुष्का...- India TV Hindi
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली

आखिरकार मुंबई में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन हो गया। रिसेप्शन में राजनीति, क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन बेहद ही खास और शानदार रहा। इस दौरान सबकी नजरें तब एक जगह ठहर गईं जब स्टेज पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ ठुमके लगाए। पंजाबी गाने पर शाहरुख खान के साथ अनुष्का और कोहली ने जमकर डांस किया। इस दौरान शाहरुख विराट कोहली से कहते भी नजर आए। आपको याद दिला दें कि अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी।

विरुष्का के ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ रिसेप्शन में पहुंचीं। बॉलीवुड की हवा हवाई श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंची। वहीं, कटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रेखा समेत कई बड़ी हस्तियों ने रिसेप्शन में शिरकत की। इसके अलावा क्रिकेट जगत से भी कई खिलाड़ी विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे पहुंचे।

आपको बता दें कि विरुष्का का ये दूसरा रिसेप्शन था। इससे पहले उन्होंने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया था। पहले रिसेप्शन में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। विराट कोहली भारत के कप्तान और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी हैं तो वहीं अनुष्का बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं ऐसे में रिसेप्शन के सुपरहिट होने की पूरी उम्मीद थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल