1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई ड्रग्स पार्टी: आर्यन खान को लेकर NCB की अरेस्ट रिपोर्ट आई सामने, जानिए क्या लिखा है

मुंबई ड्रग्स पार्टी: आर्यन खान को लेकर NCB की अरेस्ट रिपोर्ट आई सामने, जानिए क्या लिखा है

 Published : Oct 04, 2021 07:26 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 05:23 pm IST

इस अरेस्ट मेमो में आर्यन खान के साथ उनके पिता शाहरुख खान का नाम लिखा है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान का अरेस्ट मेमो यानि गिरफ्तारी का वो कागजात सामने आया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'उन्हें मालूम है कि ये गिरफ्तारी क्यों हुई है और इसके बारे में उन्होंने परिवार को खबर दे दी है।'

इस अरेस्ट मेमो में आर्यन खान के साथ उनके पिता शाहरुख खान का नाम लिखा है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि आर्यन को 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियों के कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। 

आर्यन खान अरेस्ट मेमो
Image Source : INDIA TV आर्यन खान अरेस्ट मेमो

 
गौरतलब है कि आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस की धारा-27 (मादक पदार्थ का सेवन करने), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, रखने, खरीदने या बेचने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

रेव पार्टी मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के घर पहुंचे सलमान खान

आर्यन खान और सात अन्य को शनिवार देर रात एनसीबी द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था, बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम (2 अक्टूबर) को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। 

ये खबरें भी पढ़ें:

आर्यन खान सहित 3 आरोपियों को कोर्ट ने 1 दिन की NCB कस्टडी में भेजा, सोमवार को फिर होगी पेशी

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद सुनील शेट्टी ने किया सपोर्ट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन