ऋचा चड्ढा, 'शकीला' की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म से उनका लुक सामने आया था। पोस्टर में वह सोने के गहनों और भारी कपड़ों में नजर आ रही थीं। अब फिल्म के मेकर्स ने खुलासा किया है कि ऋचा का लुक शकीला से नहीं बल्कि सिल्क स्मिता से प्रेरित था।
Related Stories
फिल्ममेकर्स की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि पहला लुक, सिल्क स्मिता की फिल्म 'मिस पामेला' के पोस्टर से प्रेरित था। ऐसा कर के फिल्ममेकर्स ने सिल्क स्मिता के प्रति सम्मान दिखाया था, जिनके बिना शकीला का करियर चल नहीं पाता। मिस पामेला के पोस्टर में भी सिल्क सोने के गहनों में पोज देती नजर आ रही हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए पहले ऋचा ने कहा था- ''वह बहादुर महिला थीं और उनकी कहानी के बारे में लोग अच्छे से नहीं जानते हैं। जिंदा शख्स का रोल अदा करना एक एक्टर, टीम और फिल्म के मेकर्स के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है।''

उन्होंने कहा- ''मैं फिल्म के अगले साल रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं। हमने उनकी जिंदगी की सच्ची घटनाओं को फिल्म में समेटा है। शकीला ने भी यह फिल्म बनाने में बहुत मदद की है। उन्होंने हमें अपनी जिंदगी की गहरी जानकारियां दी हैं।''
फिल्म को इंद्रजीत लंकेश ने डायरेक्ट और मैजिक सिनेमाज और योद्धाज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म अगले साल गर्मी में रिलीज होगी।
Also Read:
पहली बार श्रीदेवी की तारीफ करते दिखे अर्जुन कपूर, उनके निधन पर कही यह बात
अजय देवगन नहीं बता पाए लेकिन शाहरुख ने बता दी थी काजोल की मैरिज एनिवर्सरी, वीडियो वायरल
सोनम कपूर लंदन में आनंद आहूजा और उनके परिवार के साथ बिता रही हैं समय, देखें Photo