1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं शमिता शेट्टी, ये है वो फिल्म

लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं शमिता शेट्टी, ये है वो फिल्म

 Published : Apr 22, 2018 02:02 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 02:02 pm IST

शमिता इस माह के अंत में इसकी शूटिंग शुरू करेंगी। जैन 'बियॉन्ड ऑल बाउंड्रीज' और 'अंधेरी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

शमिता शेट्टी- India TV Hindi
शमिता शेट्टी

मुंबई: अभिनेत्री शमिता शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'द टेनंट' को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन सुश्रुत जैन करेंगे। 'द टेनंट' की कहानी लॉस एंजिलिस में रहने वाले भारतीय मूल के फिल्मकार सुश्रुत जैन ने लिखी है। 'द टेनंट' एक ऐसी महिला की कहानी है जिसका बीता हुआ कल बेहद रहस्यमयी है। शमिता एक ऐसी महिला की मुख्य भूमिका निभा रही हैं जिसके एक मध्य वर्गीय आवासीय सोसाइटी में आने के बाद उथल-पुथल मच जाती है।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए शमिता ने  बताया, "मैंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और मुझे यह बेहद पसंद आ रहा है। यह सीखने के लिए बढ़िया मौका है। मुझे शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है।"

शमिता इस माह के अंत में इसकी शूटिंग शुरू करेंगी। जैन 'बियॉन्ड ऑल बाउंड्रीज' और 'अंधेरी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन