1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शनाया कपूर के बेली डांस ने सुहाना खान और नव्या नवेली को चौंकाया, देखें वीडियो

शनाया कपूर के बेली डांस ने सुहाना खान और नव्या नवेली को चौंकाया, देखें वीडियो

 Published : Jul 14, 2021 07:12 am IST,  Updated : Jul 14, 2021 07:12 am IST

वीडियो में शनाया सेलिब्रिटी बेली डांसर ट्रेनर संजना मुतरेजा से बेली डांस सीखती नजर आ रही हैं।

शनाया कपूर के बेली डांस ने सुहाना खान और नव्या नवेली को चौंकाया, देखें वीडियो- India TV Hindi
शनाया कपूर के बेली डांस ने सुहाना खान और नव्या नवेली को चौंकाया, देखें वीडियो Image Source : INSTAGRAN/SHANAYAKAPOOR02

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं।  हाल में ही शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेली डांस प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया। उनके इस शानदार डांस वीडियो से अभिनेत्री सुहाना खान और नव्या नवेली नंदा काफी प्रभावित हुई हैं। 

वीडियो में शनाया सेलिब्रिटी बेली डांसर ट्रेनर संजना मुतरेजा से बेली डांस सीखती नजर आ रही हैं। शनाया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "हम कोरियोग्राफी कैसे सीखते हैं। हैश टैग प्रैक्टिस सैशन विद द बेस्ट संजना मुतरेजा।"

पति राज कौशल को याद कर आधी रात में मंदिरा बेदी ने किया पोस्ट, लिखा- मिस यू राजी

महीप और संजय कपूर की बेटी शनाया भूरे रंग के स्पेगेटी टॉप और कम्फर्टेबल लोअर्स में सहजता से डांस करती दिख रही हैं। उनके वीडियो क्लिप को दोस्तों और परिवार से काफी सराहना मिली है।

शनाया की करीबी दोस्त और अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली ने लिखा, "यह देखकर मेरे पेट में दर्द हो गया।"

वहीं अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।

सीमा खान ने भी सकारात्मक तौर पर लिखा, "हां बेबी।"

कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया साइन

इसके साथ ही उनके पिता संजय कपूर ने भी दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट करके बेटी का हौसला बढ़ाया। 

आपको बता दें कि शनाया जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन उन्हें लॉन्च करेगा। शनाया ने इसी साल मार्च महीने में इसकी जानकारी दी थी। 

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन