1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस निर्देशक को है सुशांत की ‘चंदा मामा दूर के’ का बेसब्री से इंतजार

इस निर्देशक को है सुशांत की ‘चंदा मामा दूर के’ का बेसब्री से इंतजार

 Published : Jul 24, 2017 03:00 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 03:00 pm IST

सुशांत सिह राजपूत अब अपनी अगली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' की तैयारी में व्यस्त हो गए हैं। वैसे तो उनकी इस फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा शुरु हो ही चुकी है। लेकिन उनकी इस फिल्म को लेकर दिग्गज फिल्मकार शेखर कपूर काफी उत्साहित हैं।

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिह राजपूत अब अपनी अगली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' की तैयारी में व्यस्त हो गए हैं। वैसे तो उनकी इस फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा शुरु हो ही चुकी है। लेकिन उनकी इस फिल्म को लेकर दिग्गज फिल्मकार शेखर कपूर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह सुशांत की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुशांत की यह फिल्म अंतरिक्ष की दुनिया पर आधारित है। शेखर ने हाल ही में ट्विटर पर पोस्ट किया, "मैं फिल्म 'चंदा मामा दूर के' का मंत्रमुग्ध होकर बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। सुशांत, हमें नासा में अपने अनुभव के बारे में और बताओ। क्या आपने स्पेससूट भी पहना?"

इसके जवाब में सुशांत ने ट्विट किया, "हां सर, निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया।" सुशांत इस फिल्म में एक अंतरिक्षयात्री के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है।"

बता दें कि संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आर. माधवन जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन