1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हो गए बूढ़े, शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हो गए बूढ़े, शेयर की तस्वीर

 Published : Jul 05, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 06:09 pm IST

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों लॉकडाउन खत्म होने के इंतजार में बूढ़े हो गए हैं।

shilpa shetty and raj kundra- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा Image Source : INSTAGRAM/RAJ KUNDRA

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया। जिसमें लोगों से घर में रहने की अपील की गई थी। अब सरकार ने लॉकडाउन में छूट दे दी है। मगर अभी भी लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस समय में सभी लोग इस महामारी और लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार फोटो शेयर की है। जिसमें बताया है कि लॉकडाउन खुलने के इंतजार में उनका क्या हाल हो गया।

राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें शिल्पा और राज बहुत बूढ़े नजर आ रहे हैं। दोनों शेयर पर एक दूसरे का हाथ पकड़े बैठे हैं। फोटो शेयर करते हुए राज ने लिखा- शिल्पा शेट्टी के साथ लॉकडाउन खत्म होने के इंतजार में। वहीं फोटो के साथ लिखा है कि बेबी लॉकडाउन कब खत्म होगा?

शिल्पा शेट्टी बच्चों के साथ बिता रही हैं वक्त, कहा- यह बहुत कीमती समय है

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। ये कपल साथ में मस्ती करने के साथ एक्सरसाइज भी साथ में करते हैं।

'आर्या' देखने के बाद शिल्पा शेट्टी ने की सुष्मिता सेन की तारीफ, लिखा- मेरी शेरनी तुम पर बेहद गर्व है

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन