1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आर्या' देखने के बाद शिल्पा शेट्टी ने की सुष्मिता सेन की तारीफ, लिखा- मेरी शेरनी तुम पर बेहद गर्व है

'आर्या' देखने के बाद शिल्पा शेट्टी ने की सुष्मिता सेन की तारीफ, लिखा- मेरी शेरनी तुम पर बेहद गर्व है

 Published : Jun 28, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 08:41 pm IST

शिल्पा शेट्टी ने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या देखकर उनकी तारीफ की है। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

shilpa shetty and sushmita sen- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने की सुष्मिता सेन की तारीफ Image Source : INSTAGRAM/THESHILPASHETTY

वेब सीरीज 'आर्या' में अभिनेत्री सुष्मिता सेन की परफॉर्मेंस को देखकर शिल्पा शेट्टी हैरान रह गईं। इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने सुष्मिता को शेरनी बताते हुए उनके लिए एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, "इस लॉकडाउन ने मुझे कुछ चीजें सिखाई हैं, पहली यह कि किसी की सराहना करना कितना महत्वपूर्ण है। अगर आप किसी चीज को स्वीकृति प्रदान करते हैं तो उसकी तारीफ भी करें। मुझे लगता है कि तारीफ के मामले में हम काफी कंजूसी करते हैं..रविवार को मैंने 'आर्या' देखी और मुझे कहना ही पड़ेगा कि तुम्हारी इस धमाकेदार वापसी को देखकर मैं बेहद खुश हूं।"

शिल्पा ने आगे लिखा, "सुष्मिता, क्या बेहतरीन काम है, क्या परफॉर्मेंस है..हर एक बात पसंद आई। तुम्हारे हर एक प्रयास में तुम्हारी सफलता की कामना करती हूं क्योंकि तुम इसकी हकदार हो। मेरी शेरनी तुम पर बेहद गर्व है..तुम जीत गई। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी दोस्त।"

शिल्पा ने इसके साथ एक तस्वीर भी साझा कीं, जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

शिल्पा के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए सुष्मिता ने लिखा, "तुम वाकई में एक खूबसूरत महिला हो। हमेशा इतनी उदार और दयालु बने रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।"

'आर्या' एक फैमिली क्राइम-थ्रिलर है, जो राम माधवनी द्वारा निर्देशित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन