1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस ट्रिक से काटेंगे खीरा तो बिना घिसे भी कड़वा नहीं निकलेगा, खीरे की कड़वाहट दूर करने का है आसान उपाय

इस ट्रिक से काटेंगे खीरा तो बिना घिसे भी कड़वा नहीं निकलेगा, खीरे की कड़वाहट दूर करने का है आसान उपाय

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 06, 2026 10:59 am IST,  Updated : Mar 06, 2026 10:59 am IST

How To Cut Cucumber To Remove Bitterness: खीरा काटने पर कई बार कड़वा निकलता है। इसके लिए खीरा के ऊपरी हिस्से को काटकर काफी देर तक घिसना पड़ता है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। इस ट्रिक से आप बिना घिसे खीरा काटकर खा सकते हैं।

खीरा की कड़वाहट कैसे निकालें - India TV Hindi
खीरा की कड़वाहट कैसे निकालें Image Source : FREEPIK

गर्मी आते ही खीरा की डिमांड बढ़ जाती है। खीरा पानी से भरपूर और सलाद का अच्छा विकल्प है। ज्यादातर घरों में खीरा का इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। खाने के साथ खीरा और प्याज का सलाद काफी स्वादिष्ट लगता है। गर्मी में खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। खीरा में करीब 99 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। खीरा में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। खीरा खाने से पेट आसानी से भर जाता है और लो कैलोरी फूड होने की वजह से वजन तेजी से कम होता है। खीरा खाने से कोल्स्ट्रॉल लेवल कम होता है और पाचन दुरुस्त रहता है। हालांकि खीरा कई बार कड़वा निकल आता है। जिससे मुंह का स्वाद खराब हो जाता है। आज हम आपको खीरा काटने की ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे बिना घिसे और रगड़े खीरा कभी कड़वा नहीं निकलेगा। 

ज्यादातर लोग खीरा की कड़वाहट निकालने के लिए उसके ऊपरी हिस्से को काटकर काफी देर तक रगड़ते हैं। कुछ लोग नमक लगाकर खीरा को ऊपर से काटने के बाद रगड़ते हैं। लेकिन हम जो ट्रिक आपको बता रहे हैं उससे खीरा को घिसने और रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ट्रिक से 99% लोग अनजान होंगे।

खीरा काटने का तरीका, खीरे की कड़वाहट कैसे दूर करें

बीच से काटें खीरा- खीरा काटने का सबसे आसान तरीका है कि आप खीरा को धो लें और उसे चॉपर बॉर्ड पर रख लें। अब किसी तेज धार वाले चाकू की मदद से खीरा को बिल्कुल बीच से कट कर लें। ध्यान रखें खीरा को एक बार में और एकदम बीचों बीच से काटना है। अब नॉर्मल सब्जी की तरह खीरा का आगे-पीछे का हिस्सा काटकर निकाल दें। इस ट्रिक से खीरा काटेंगे को कभी कड़वा नहीं निकलेगा। खीरा को सीधे बीच से तोड़ने पर कड़वाहट पूरी तरह से दूर हो जाती है। 

खीरा का काटकर घिसें- खीरा काटने और उसकी कड़वाहट को निकालने का पुराना और परंपरागत तरीका है, जिसमें खीरा का सिर यानि ऊपरी हिस्सा काटकर नमक लगाकर रगड़ते हैं। खीरा को नमक लगाकर जब गोल-गोल घुमाते हुए घिसते हैं तो इससे झाग बनने लगता है और खीरा का कड़वापन बाहर निकल जाता है। अब खीरा को नीचे की ओर से भी काट दें और धोकर छीलकर खा लें। इससे खीरा का कड़वापन निकल जाएगा। 

खीरा छीलने के बाद कांटे से छेद करें- खीरा काटने का एक और तरीका है जिसमें आप खीरा को नीचे की ओर से काट लें और पूरे खीरा को छील लें। अब खीरा के अंदर किसी कांटे की मदद बार-बार (लेंथवाइज़) छेद कर दें। इससे खीरा की बाहरी परत पर छेद बन जाएंगे। थोड़ी देर रखने पर खीरा का कड़वापन निकल जाएगा। अब खीरा को धो लें और काटकर खा लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल