मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लॉकडाउन में अपने बच्चों के साथ खूब समय बिता रही हैं। वो टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। कभी बच्चों तो कभी पति संग टिकटॉक वीडियो शिल्पा शेट्टी शेयर करती रहती हैं। शिल्पा योगा और वर्कआउट भी करती हैं और उसके वीडियो भी शेयर करती हैं, कभी कभी वो बेटे वियान संग कुकिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा की तरह उनके बेटे वियान को भी कुकिंग का शौक है। शिल्पा शेट्टी को खुशी है कि लॉकडाउन के बीच उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताने को मिल रहा है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि अपने बच्चों का दिन भर मनोरंजन करना एक कठिन काम है।
Related Stories
शिल्पा ने कहा, "मेरे अनियमित काम के कारण, मैं आभारी हूं कि लॉकडाउन ने मुझे अपने परिवार, विशेष रूप से अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए अधिक समय दिया है, इसलिए मैं शिकायत नहीं कर सकती।" वियान और समिशा की मां व अभिनेत्री ने आगे कहा, "लेकिन, मैं इस बात से सहमत हूं कि कभी-कभी दो बच्चों को मैनेज करना और अपने सात साल के बच्चे का दिन भर मनोरंजन करना एक कठिन काम होता है, हम सिर्फ सप्ताहांत में बहुत सख्त होते हैं।
ज्यादातर बॉलीवुड मॉम शिल्पा से सहमत होंगी। जेनेलिया देशमुख ने कहा, "एक मां होने के नाते कभी-कभी थकावट होती है, और वर्तमान स्थिति में और भी अधिक।"
शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए बेटी समिशा को इस दुनिया में लेकर आई हैं।
आईएनएस इनपुट के साथ