1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Funny Video: शिल्पा शेट्टी ने पति को बिना आलू का आलू पराठा दिया, पूछने पर दिया मजेदार जवाब

Funny Video: शिल्पा शेट्टी ने पति को बिना आलू का आलू पराठा दिया, पूछने पर दिया मजेदार जवाब

 Published : May 08, 2020 03:57 pm IST,  Updated : May 08, 2020 03:57 pm IST

 शिल्पा 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' के साथ अभिनय में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Funny Video- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा टिकटॉक पर काफी फेमस हैं और मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ये वीडियो शिल्पा इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं। शिल्पा के वीडियो में अक्सर उनके साथ राज कुंद्रा नजर आते हैं। शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ एक और फनी वीडियो शेयर किया है। इस फनी वीडियो में एक ट्विस्ट है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर राज के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शिल्पा आलू का पराठा परोसते नजर आती हैं, जिसपर उनके पति कहते हैं कि आलू के पराठे में आलू कहां है।

इसके जवाब में शिल्पा कहती हैं, "कश्मीरी पुलाव में कश्मीर दिखता है तेरे को, औैर बनारसी साड़ी में बनारस दिखता है तेरे को?"

अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया, "फूड फॉर थॉट।"

इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।  शिल्पा सोशल मीडिया को बड़ी सक्रियता के साथ इस्तेमाल करती हैं और तरह-तरह के वीडियो, फोटो शेयर कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती हैं। शिल्पा अक्सर कुकिंग वीडियो भी शेयर करती हैं, शिल्पा के साथ उनका बेटा भी कुकिंग में माहिर है।

शिल्पा फिटनेस फ्रीक भी हैं और फिटनेस के वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' के साथ अभिनय में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन