1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी और भारती सिंह ने बनाया फनी वीडियो, क्या आपने देखा?

लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी और भारती सिंह ने बनाया फनी वीडियो, क्या आपने देखा?

 Published : May 05, 2020 11:57 pm IST,  Updated : May 06, 2020 10:18 am IST

शिल्पा शेट्टी और भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फनी वीडियो शेयर किए हैं।

शिल्पा शेट्टी और...- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और भारती सिंह ने बनाया फनी वीडियो Image Source : INSTAGRAM-BHARTI/SHILPA

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से सारे बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज अपने घरों में हैं। फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग रोक दी गई है। ये सितारे शूट नहीं कर रहे हैं लेकिन अपने फैन्स से जरूर टच में हैं। लॉकडाउन में ये सितारे क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी भी वो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठा रही हैं। वो अपने पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

शिल्पा कभी कुकिंग वीडियो शेयर करती हैं, तो कभी वर्कआउट वीडियो। लेकिन शिल्पा को टिकटॉक बनाने का भी बहुत क्रेज है इसलिए अक्सर ही वो सोशल मीडिया पर फनी टिकटॉक वीडियो बनाकर शेयर करती हैं। इन वीडियोज में उनके पति राज  कुंद्रा भी दिखते हैं और बेटा विवान भी।  इस बार शिल्पा शेट्टी ने बड़ा ही मजेदार वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में शिल्पा दिखा रही हैं कि लड़िकयां शादी के बाद कैसे बदल जाती हैं और पहले धीरे धीरे हंसने वाली लड़की शादी के बाद कैसे खुलकर हंसती है। देखिए वीडियो-

इसी तरह का वीडियो भारती सिंह ने भी बनाया है। भारती दिखा रही हैं कि वो पंजाब जाकर कैसे खुलकर हंसने लगती हैं। देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन