1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी के घर में छिड़ी 'मॉर्डन महाभारत', बेटा वियान बना नारद, देखें ये मजेदार वीडियो

शिल्पा शेट्टी के घर में छिड़ी 'मॉर्डन महाभारत', बेटा वियान बना नारद, देखें ये मजेदार वीडियो

 Published : Apr 27, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 05:47 pm IST

शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया फनी वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अन्य हस्तियों की तरह लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही वक्त गुजार रही हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और घरवालों के साथ कभी मस्ती तो कभी वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा के घर में 'मॉर्डन महाभारत' छिड़ गई, क्योंकि बेटे वियान ने नारद बनकर एक्ट्रेस और उनके पति राज कुंद्रा के बीच जंग छिड़वा दी। आखिर ये सब क्या चल रहा है, इस मजेदार वीडियो में देखिए...

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमारी मॉर्डन-डे महाभारत, डैडी जी और मम्मी जी के बीच जंग छेड़ के हमारे बेटे जी ने संडे का फंडा बदल दिया। इसलिए हमारी मॉर्डन डे महाभारत मॉर्डन डे प्रॉब्लम और मॉर्डन डे शास्त्र है।'

इसमें वियान नारद बनकर अपने पिता के पास जाते हैं और कहते हैं, 'पिता श्री, माती जी आपको मोटा कह रही हैं।' इसके बाद वो मां के पास जाते हैं और कहते हैं, 'माता श्री, पिता जी आपको आलसी कह रहे हैं।' इसके बाद दोनों के बीच जंग छिड़ जाती है, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि ये सब उनके बेटे का किया धरा है तो वो उन पर आक्रमण कर देते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ एक फनी वीडियो भी शेयर किया है-

शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस फनी वीडियो का आनंद उठा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन