मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वर्सोवा में स्थित उनके घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है दिल दा दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। शिल्पा के एक करीबी सूत्र ने बताया, "आज सुबह करीब 9 बजे शिल्पा के पिता का उनके घर में निधन हो गया।" उनका अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह किया जाएगा।
इसे भी पढ़े:- अजय देवगन ने शिल्पा शेट्टी को दिया ऐसा अनोखा गिफ्ट, जानकर चौंक जाएंगे आप
सुरेंद्र को तत्काल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी सुनंदा और बेटियां शिल्पा और शमिता हैं। वह पिछले साल छोटे पर्दे पर दिखाई दिए थे, जब वह डांस रियेलिटी शो 'झलक रीलोडिड' के सेट पर सुनंदा और शिल्पा के साथ शमिता का हौसला बढ़ाने आए थे। शमिता शो के फाइनल में हिस्सा लेने आई थीं।